फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत ने संभाला मोर्चा, पहुंचे सेमीफाइनल में

Sat, 12 Apr 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लिए शुक्रवार का दिन सिंगापुर ओपन में एक अच्छी और दो बुरी खबर लेकर आया।
विज्ञापन


अच्छी बात यह रही कि युवा शटलर के. श्रीकांत ने उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की, वहीं पीवी सिंधू और बी साई प्रणीत की हार से भारतीय प्रशंसकों को गहरा झटका भी लगा।

टूर्नामेंट में अब एकमात्र भारतीय चुनौती श्रीकांत रह गए हैं, जिनका सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड मलयेशिया के ली चोंग वेई के साथ मुकाबला होगा।
विज्ञापन


दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में 14वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के हू युन को एक घंटे तीन मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 17-21, 21-14, 21-19 से शिकस्त दी।

श्रीकांत और हू युन के बीच यह दूसरा करियर मुकाबला था जिसमें दोनों बार जीत भारतीय खिलाड़ी के हाथ लगी है। श्रीकांत ने प्री क्वार्टर फाइनल में विश्व के दसवें नंबर के खिलाड़ी वियतनाम के तिएन मिन्ह एनगुएन को हराकर उलटफेर किया था।

श्रीकांत की इस जीत के बाद भारत को सिंधू से काफी उम्मीदें थीं लेकिन आठवीं सीड भारतीय खिलाड़ी को दूसरी वरीय चीन की यिहान वांग ने 38 मिनट में 21-19, 21-15 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


सिंधू ने वांग के खिलाफ हालांकि काफी संघर्ष दिखाया लेकिन चीनी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। बी साई प्रणीत को पांचवीं सीड चीन के पेंज्ञू डू के हाथों 39 मिनट में 15-21, 15-21 से मात मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें