फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: भारत की शीर्ष खिलाड़ी श्रीजा अकुला टेटे विश्व चैंपियनशिप में हारीं, युगल में भारत को मिली सफलता

Sat, 17 May 2025 10:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने भी जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। अकुला थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ता से 1-4 (11-9 8-11 6-11 5-11 2-11) से हार गईं।
विज्ञापन
श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की नंबर एक खिलाड़ी श्रीजा अकुला पहले दौर में हार गईं, लेकिन मुखर्जी बहनों (अयहिका और सुतिर्था) के साथ दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने शनिवार को यहां टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने महिला युगल के शुरुआती मैच जीत लिए।
विज्ञापन


मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने भी जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। अकुला थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ता से 1-4 (11-9 8-11 6-11 5-11 2-11) से हार गईं। यह भारतीय खिलाड़ी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि वह दुनिया की 84वें नंबर की खिलाड़ी से हारकर टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गई। एशियाई खेलों की पदक विजेता अयहिका और सुतिर्था ने तुर्किये की ओजगे यिलमाज और एसे हाराक की जोड़ी को पांच गेमों के रोमांचक मुकाबले में 3-2 (4-11 11-9 10-12 11-9 11-7) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें