फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर खेल जगत में शोक, गंभीर बोले- विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं

Mon, 10 Nov 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी में सोमवार की शाम हुए धमाके ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट में 10 लोगों को मौत हो गई जबकि 47 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली धमाके पर खेल जगत की प्रतिक्रियाएं - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में सोमवार की शाम हुए धमाके ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट में 10 लोगों को मौत हो गई जबकि 47 लोग घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने घटना में जान गंवाने वालों के लिए शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

विज्ञापन

दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI

पलक झपकते कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां बनी आग का गोला
विस्फोट के बाद चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए और नजदीकी दुकानों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ।

Delhi Blast Eight kill blast near Red Fort metro station alert issue Mumbai Delhi UP see scene in pictures

यहां देखिये खेल जगत की प्रतिक्रियाएं....

गौतम गंभीर ने कहा, दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, लाल किला मेट्रो स्टेशन से एक चिंताजनक खबर आई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। आशा है कि अधिकारी इस त्रासदी की शीघ्र और पारदर्शी जांच करेंगे। कृपया सुरक्षित और सतर्क रहें।
 

लखनऊ सुपर जाएंट्स
 

बजरंग पुनिया ने कहा, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट ने कई निर्दोष लोगों की जिंदगी छीन ली, जो अत्यंत दुखद है।यह हादसा बेहद हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस शोक की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन और सरकार से अपील करता हूं कि वे इस घटना की तत्काल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
 

दिल्ली कैपिटल्स

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें