फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport Update: FIH प्रो लीग के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित; धाविका पूजा डोप टेस्ट नहीं देने के कारण निलंबित

Thu, 05 Feb 2026 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिये 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। यह संतुलन काफी जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे।' 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है । लीग का यूरोपीय चरण जून में खेला जायेगा।

भारतीय टीम :
  • गोलकीपर : सूरज करकेरा, पवन
  • डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा
  • मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर
  • फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की धाविका पूजा निलंबित
भारत की लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम को डोप टेस्ट से बचने के कारण एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। पांच हजार और 10000 मीटर में भाग लेने वाली राजस्थान की पूजा 2024 में इंडियन ग्रां प्री 2 में तीसरे स्थान पर रही थी। पिछले साल लखनऊ में राष्ट्रीय क्रॉसकंट्री चैम्पियनशिप में वह 25वें स्थान पर रही। एआईयू ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, 'एआईयू ने भारत की पूजा आत्माराम को नमूना देने से बचने, मना करने या नहीं देने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है । आरोप का नोटिस जारी कर दिया गया है।' पूजा को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की आचार संहिता की धारा 2.3 के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें