फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News Today: बनारस क्रिकेट लीग में इंफ्लुएंसर्स की टीमें ले रही हैं हिस्सा, काशी की चार बेटियों को सलाम

Mon, 26 May 2025 10:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जिले में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। वहीं, यूपी की हैंडबाॅल टीम में काशी की चार बेटियाें ने अपना परचम लहराया है। 
विज्ञापन
डालिम्स सनबीम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News Today: बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीएल) रविवार को डालिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया के खेल मैदान पर खेली गई। उद्घाटन मैच में काशी नाइट्स ने अस्सी अवेंजर्स को 48 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


काशी नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की। तारिक और मिलन की ओपनिंग जोड़ी ने 23 गेंदों पर 80 रन की साझेदारी की। तारिक ने 48 रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मिलन ने 40 रन बनाए। काशी नाइट्स ने निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अस्सी एवेंजर्स की टीम विकेट का पतन नहीं रोक सकी और 9.2 ओवर में 64 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में कव्या ने 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंपायरिंग धरती सिंह और गुरु ने किया। लीग में सारनाथ स्पाट्ंस, गोदौलिया ग्लैडिएटर्स, भोजूवीर ब्लास्टर, रामनगर रॉयल्स, अस्सी एवेंजर्स, काशी नाइटस टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


दूसरे सीजन में महिला टीमें भी लेंगी हिस्सा : बीसीसीएल के पहले सीजन में पुरुष वर्ग की टीमों के बीच मुकबला खेला जा रहा है। इसके दूसरे सीजन में महिला टीमें भी शामिल की जाएंगी। इसमें बनारसी जायके के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बनारस के इनफ्लूएंसर को मंच उपलब्ध कराना है। अपने काम समय निकालकर खेल पर भी फोकस कर सकेंगे।

बीसीसीएल में हिस्सा ले रहे 120 इंफ्लुएंसर
बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीएल) में बनारस के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। टी-10 कैनवस क्रिकेट सुबह छह से नौ बजे तक खेली जा रही है। सभी मुकाबले लीग फॉर्मेट पर आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में उन्हीं इंफ्लुएंसर को टीमों जगह मिली है जिनके सोशल मीडिया पेज पर 10 हजार से अधिक फाॅलोअर हैं। 

यह पहला मौका है जब जिले के 120 से अधिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैदान पर किक्रेट में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। लीग मुकाबले का सेमीफाइनल और फाइनल 5 जून को खेला जाएगा। आयोजन सचिव माहिर मधोक ने बताया कि सुबह सेमीफाइनल और शाम को फाइनल मैच होगा। 

शिविर में रिसीव और पास के बारे में बताया
यूपीएससी की ओर से गहनी केे शीएट कॉलेज के मैदान पर 15 दिवसीय फुटबॉल शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों को बॉल रिसीव और पास करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अलग-अलग कॉलेज के 115 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में ए ग्रेड लाइसेंस धारी कोच प्रशिक्षण देंगे। निलेश सिंह, शरद सिंह, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, संजय, मोना वर्मा, संतोष मौजूद रहे। 

ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू
बरेका में युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक महीने तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन 25 जून तक प्रतिदिन सुबह बरेका बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जाएगा। शिविर में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को समान रुप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुभवी प्रशिक्षकों युवा खिलाड़ियों को सिखाएंगे। 

चार टीमों को टी-10 क्रिकेट में पूरे अंक
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में दूधिया रोशनी में खेली जा रही एसपीएल टी-10  क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी वॉरियर्स, शू शॉपी, जोका कैफे स्ट्राइकर और हीरोज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। संत कंवर राम सिंधी युवा समिति की ओर से रविवार को आयोजित  प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में वाराणसी वॉरियर्स ने विनायक वॉरियर्स को 49 रनों के बड़े अंतर से हराकर आसान जीत दर्ज की। मैचों के दौरान संस्था के अध्यक्ष जय लालवानी, आयोजन अध्यक्ष नरेश बडानी, दीपक वासवानी मौजूद रहें। 

बालक-बालिका वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
उप्र तैराकी संघ और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसके 4 गुणा 100 मीटर फ्री रिले बालक-बालिका वर्ग स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। मिश्रित मेडले में पुरुष वर्ग में वाराणसी पहले, विंध्याचल दूसरे और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 800 मीटर फ्री स्टाइल महिला वर्ग में वाराणसी की रिया पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। 

कालिका चौबे क्लब ने जीती ट्रॉफी
भारत तिब्बत संघ की ओर से बीएचयू के रूईया मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इसमें कालिका चौबे क्रिकेट क्लब ने बॉयज क्लब को हराकर ट्रॉफी जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय बॉयज क्लब की टीम 19 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कालिका चौबे क्रिकेट क्लब की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता खिलाड़ियों को काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। 

खिलाड़ियों को दी हाॅकी स्टिक। - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को ड्रैग और काॅर्नर की दी जानकारी
गंगापुर हॉकी एकेडमी की ओर से गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी शिविर की शुरूआत हुई। इसमें खिलाड़ियों को ड्रैग  फ्लिक और पेनल्टी कॉर्नर की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक देकर उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने  कहा कि खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जाएगी। गंगापुर एकेडमी की हॉकी खिलाड़ी पूजा यादव आज भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं। अतिथियों का स्वागत डॉ. चेतनारायण और धन्यवाद ज्ञापन अवधेश लाल मौर्य, संचालन एकेडमी के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। 

मार्शल आर्ट्स शिविर में  दो सौ ने कराया पंजीकरण
विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स की ओर से दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ रविवार को डॉ. शिप्रा धर श्रीवास्तव ने किया। शिविर के लिए दो सौ खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। यह शिविर एक से 10 जून तक चलेगा। इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा, रामाशंकर विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, दीपू मौर्या, संदीप मौजूद रहे। 

हाॅकी खेलते पीएसी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
नितेश के निर्णायक गोल से रामनगर पीएसी ने जीता मैच
पूर्वी जोन अंतर वाहिनी हॉकी का सेमीफाइनल रविवार शाम बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान के एस्ट्रो टर्फ पर खेला गया। 36वीं वाहिनी पीएसी के कप्तान नितेश दूबे के निर्णायक गोल से रामनगर पीएसी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सोमवार को 36वीं वाहिनी रामनगर और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के बीच खेला जाएगा।  

पहला सेमीफाइनल 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर और 4वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज के बीच खेला गया। कप्तान नितेश दुबे 2 गोल, अयाज खान, अभिषेक यादव, विजय पटेल, नौसाद खान और साहिब अंसारी के एक- एक गोल से 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर ने 7-0 के स्कोर से मैच जीत लिया। 

दूसरा सेमीफाइनल 34वीं वाहिनी पीएसी भूल्लनपुर और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के बीच खेला गया। इसमें पीएसी कानपुर की टीम ने 2-0 से पीएसी भूल्लनपुर को हरा दिया। इस अवसर पर राजेश कुमार, कैलाश नाथ यादव, अजीत प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह मौजूद रहे। 

ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल। - फोटो : अमर उजाला
हॉकी प्रो लीग में खेलेंगे ओलंपियन ललित उपाध्याय और राजकुमार
हॉकी इंडिया ने हॉकी प्रो लीग यूरोपीय शृंखला के लिए भारतीय पुरुष टीम घोषित कर दी है। भारतीय टीम में वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय को जगह मिली है। आठ मैचों की यह शृंखला सात जून को शुरू होगी।  

हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि 7 से 22 जून तक होने वाली शृंखला में चार टीमें आठ मुकाबले खेलेंगी। भारत का पहला मैच 7 जून को और दूसरा मैच नौ जून को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। बताया कि  11 और 12 जून को एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ, 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी, 21 और 22 जून को मेजबान बेल्जियम के खिलाफ दो मुकाबले होंगे।

गाजीपुर के राजकुमार भी चयनित : भारतीय टीम में फाॅर्वर्ड खिलाड़ी ललित उपाध्याय के अलावा गाजीपुर के मिडफील्डर राजकुमार पाल को भी जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम को मजबूती देने का काम करेंगे। ललित उपाध्याय लगातार दो ओलंपिक जबकि राजकुमार पाल के पास एक ओलंपिक का अनुभव है।

बरेका में बच्चों और बूढ़ों ने खेला फुटबाॅल
विश्व फुटबॉल दिवस पर रविवार को बरेका फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल मैचों का आयोजन किया गया। इसमें कई आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं बरेका स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। बरेका फुटबॉल अकादमी की वरिष्ठ और कनिष्ठ टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में वरिष्ठ टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच का विजयी गोल शिवम ने खेल के 12वें मिनट में किया। 

बरेका फुटबॉल अकादमी के कोच विनोद कुमार कनौजिया ने घोषणा की कि संस्थान की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 27 मई से बरेका स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक माह के लिए ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

रजत पदक के साथ महिला खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
काशी की 4 बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
काशी की चार बेटियों की प्रदर्शन की बदौलत यूपी की हैंडबाॅल टीम 36वीं फेडरेशन कप फुटबॉल प्रतियोगिता की उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के लीग मैच में यूपी टीम से हार का बदला फाइनल मुकाबले में रेलवे की टीम ने  लिया। रेलवे की महिला टीम ने यूपी को दो गोल के अंतर से हराया। हालांकि लीग मुकाबले में यूपी ने रेलवे को तीन अंकों के अंतर से शिकस्त दी थी। यूपी की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज के बहुउद्देशीय हाॅल में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक दोनों टीम का स्कोर 8-8 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक नीति अपनाई। 

एक-एक गोल के लिए दोनों टीम जूझती दिखीं। मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले दोनों टीमों का स्कोर 16-16 था। खेल समाप्ति के चंद मिनट पहले रेलवे की टीम ने यूपी की रक्षापंक्ति को भेदते हुए लगातार दो गोल कर मैच जीत लिया। 

लीग दौर में यूपी की टीम ने भारतीय रेलवे को 17-14 गोल से हराया था। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 22-14 गोल से पराजित किया था। पूरी चैंपियनशिप में नैना यादव, रेशमा यादव और सुमन यादव ने 10-10 गोल किए। 

टीम को फाइनल तक पहुंचाने में गोलकीपर उषा प्रजापति ने मुख्य भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम के रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय और सचिव शम्स तबरेज शंपू ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें