फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मनु भाकर से की मुलाकात, बोले- 'करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेंगी

Thu, 08 Aug 2024 05:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। मनु ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं थीं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Mansukh Mandviya X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर और उनके कोच जसपाल राणा के साथ मुलाकात की। मांडविया ने इस दौरान कहा कि मनु की उपलब्धि युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को इस खेल को अपनाने और गौरव हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। 22 वर्षीय मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहल खिलाड़ी बनी थीं। 
विज्ञापन

मनु ने जीते थे दो कांस्य पदक
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। मनु ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं थीं। मनु ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बुधवार को भारत लौटीं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। सैकड़ों समर्थक लगातार हो रही बारिश के बावजूद नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे। वह रविवार को होने वाले पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार को पेरिस वापस जाएंगी जहां वह भारत की ध्वजवाहक में से एक होंगी। 

मनु से मिले खेल मंत्री 
खेल मंत्री ने मनु, उनके पिता राम किशन और निजी कोच जसपाल राणा के साथ बातचीत की तस्वीरें साझा कीं और सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीत कर स्वदेश लौटीं देश की बेटी मनु भाकर से आज मिलकर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। मनु भाकर की यह सफलता भारतीय खेल जगत के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगी। पूरे देश को उन पर गर्व है। 

विज्ञापन

मनु ने बुधवार को कहा था कि उनकी निगाहें अभी से 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर टिकी हुई हैं और वह भविष्य में लगातार अच्छे नतीजे देने के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी। मनु ने कहा था, एक ओलंपिक के खत्म होने के बाद अब मेरे दिमाग में अगला ओलंपिक चल रहा है और इसके लिए सफर शुरू हो चुका है। अब पेरिस के बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक की यात्रा शुरू हो चुकी है और थोड़े ब्रेक के बाद मैं इसकी तैयारी शुरू कर दूंगी। मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन इस बार की तरह अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें