फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर बरसा कैश अवार्ड

Wed, 10 Apr 2013 10:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में पदक तो नहीं लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कैश अवार्ड की बरसात की।
विज्ञापन


समारोह के बाद खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स बिल को लेकर आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा की ओर से भेजे गए पत्र को आईओसी से समझौते की दिशा में अड़ंगे की रणनीति करार दिया।

उन्होंने साफ कर दिया कि अगर आईओए ने जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया तो पिछली दो बार से टलती आ रही आईओसी के साथ बैठक में वह अकेले ही शामिल हो जाएंगे।

साथ ही विजेंदर सिंह के डोप सैंपल पर उन्होंने कहा कि उन्हें परिणाम का अभी इंतजार है। अगर सैंपल में कुछ मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

साई की ओर से आयोजित समारोह में लंदन में चार से 12वें स्थान पर रहने वाले 12 खिलाड़ियों में से बॉक्सर देवेंद्रो सिंह, वेटलिफ्टर सोनिया चानू, डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया, पदचालक केटी इरफान, शूटर जयदीप कर्माकर व पहलवान अमित कुमार ही पहुंचे।
विज्ञापन


बॉक्सर विजेंदर सिंह, शूटर रोंजन सोढी, हीना सिद्धू, एथलीट टिंटू लूका, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा व शटलर पी कश्यप नहीं समारोह में पहुंचे। जबकि पैरालंपिक में इन स्थानों पर रहने वाले सभी सात खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन


इन सभी को 10-10 लाख रुपये का कैश अवार्ड दिया गया। इनके अलावा एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मैरी काम भी तीन लाख रुपये लेने नहीं आईं। कैश अवार्ड लेने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ग्रैंड मास्टर परिमार्जन नेगी, तीरंदाज जयंत तालुकदार प्रमुख रहे। इन सभी को एक करोड़ 72 लाख के कैश अवार्ड दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें