फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए फुटबॉल और क्रिकेट में भविष्य बनाने का मौका

Thu, 21 Apr 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फॉउंडेशन ने खेलों को बच्चों तक पहुंचाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। SSPF अगले महीने से क्रिकेट और फुटबॉल के टूर्नामेंट को इंटर डिस्ट्रिक्ट स्तर की तरफ ले जाने को तैयार है। इस फाउंडेशन के तहत इंटर स्कूल स्तर  पर अबतक 1,000 से ज़्यादा स्कूल और 20,000 से भी ज़्यादा बच्चों को क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है।
विज्ञापन


SSPF एक ऐसी संस्था है जो बुनियादी स्तर पर जाकर खेल को बढ़ावा देने का काम कर रही है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही इस मुहिम का मकसद सिर्फ एक है। SPF का मानना है कि जिन खिलाड़ियों को बचपन से ही सही सुविधाएं और मार्गदर्शन मिल जाता है, वो जल्दी ही अपनी पहचान बना लेते हैं।

साल 2015 के आखिर में शुरू हुई इस मुहिम ने सिर्फ 5 महीनों में ही सफलता है झंडे गाढ़ दिए हैं। इसके अंतर्गत पहले स्कूल स्तर पर मैच कराए जाते हैं जिसमें से प्रतिभाओं को चुनकर उन्हें फील्ड ट्रायल और सेलेक्शन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है और फिर जिला स्तर पर उनका चयन होता है। यही वजह है कि फिलहाल क्रिकेट और फुटबॉल को लेकर शुरू हुई इस महत्वकांक्षी परियोजना में आने वाले समय में और खेलों को भी जोड़ा जाएगा...इस साल जून तक 2016-17 के रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें