फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ओलंपियन को अधिकारी पद की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज सूबेदार विजय कुमार के पदोन्नति नहीं मिलने के कारण सेना छोड़ने की धमकी के दो दिन बाद खेल मंत्रालय ने बुधवार को देश के सभी ओलंपियन को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अधिकारी स्तर पर पद देने की पेशकश की है।
विज्ञापन


खेल मंत्री अजय माकन ने कहा कि साई इस संबंध में वेबसाइट पर विज्ञापन देगा, जिसमें सभी ओलंपियन को संगठन में नौकरी की पेशकश की जाएगी। इन ओलंपियन में पिछले सभी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

माकन ने कहा, ‘जो भी खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करता है वह हमेशा विश्व स्तरीय खिलाड़ी होता है। उसे उसी तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए। खेल मंत्री होने के नाते मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सरकार में अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें