Sporting Events Calendar 2024: साल की शुरुआत दो बड़े फुटबॉल इवेंट से होगी। अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का आयोजन आइवरी कोस्ट में 13 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा। वहीं, 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियन कप खेला जाएगा।
भारतीय खिलाड़ियों के लिए साल 2024 काफी व्यस्त रहने वाला है। 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक को देखते हुए यह साल काफी महत्वपूर्ण है। क्रिकेट में टी20 विश्व कप से लेकर फुटबॉल में एफसी एशियन कप तक भारत के खिलाड़ी कई टूर्नामेंट में नजर आएंगे। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप में नजर आएंगे। वहीं, विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी दक्षिण अमेरिका के टूर्नामेंट कोपा अमेरिका में जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है। इसका आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। भारत की नजर इस बार ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर है।
Trending Videos
रोहित शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल क्रिकेट के तीन विश्व कप
क्रिकेट के तीन विश्व कप भी इस साल होने हैं। शुरुआत अंडर-19 विश्व कप से होगी। 19 जनवरी से 11 फरवरी तक यह दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन आईसीसी ने उसे निलंबित कर दिया है। उसके बाद चार से 30 जून तक टी20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका-वेस्टइंडीज में होगा। वनडे विश्व कप में हार के बाद टीम इंडिया की नजर इस टूर्नामेंट को जीतने पर है। वहीं, साल के अंत में महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश में होगा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
2024 में फुटबॉल के चार बड़े टूर्नामेंट
साल की शुरुआत दो बड़े फुटबॉल इवेंट से होगी। अफ्रीका के अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का आयोजन आइवरी कोस्ट में 13 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा। वहीं, 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियन कप खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहले चीन में होने वाला था, लेकिन बाद में कतर को मेजबानी दे दी गई।
आखिरी बार यूरो कप में उतर सकते हैं रोनाल्डो
जर्मनी में 14 जून से 14 जुलाई तक यूरो कप खेला जाएगा। इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किलियन एम्बाप्पे, करीम बेंजेमा और रॉबर्ट लेवानडॉस्की, मार्कस रैशफोर्ड, टोनी क्रूज, हैरी केन और ज्यूड बेलिंघम जैसे स्टार खिलाड़ी दिखाई देंगे। रोनाल्डो आखिरी बार पुर्तगाल की जर्सी में यूरो कप खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2016 में इसे जीता था।
लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खिताब बचाने उतरेगी लियोनल मेसी की टीम
जून में 20 तारीख को कोपा अमेरिका की शुरुआत हो जाएगी। अमेरिका के अलग-अलग शहरों में होने वाले टूर्नामेंट में दक्षिण अमेरिका की टीमें नजर आएंगी। उनके अलावा उत्तरी अमेरिका की कुछ टीमों को भी जगह दी गई है। लियोनल मेसी, नेमार जूनियर, विनिसियस जूनियर, एंजेल डी मारिया और एमिलियानो मार्टिनेज जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में नजर आएंगे। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना गत विजेता के रूप में उतरेगी। उसकी नजर खिताब बचाने पर है।
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट
साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 14 से 28 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद फ्रेंच ओपन का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगा। फ्रेंच ओपन 20 मई से 9 मई जून तक होगा। तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्बलडन है। इसका आयोजन लंदन में एक से 14 जुलाई तक होगा। वहीं, साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 28 अगस्त से आठ सितंबर तक होगा।