फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ-1 ड्राइवर्स की गर्लफ्रैंड्स के लिए खास इंतजाम

Fri, 26 Oct 2012 01:20 PM IST
ग्रेटर नोएडा/अमित कुमार बाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली दूसरी एफ-1 रेस के लिए जेपी ग्रींस में ड्राइवर्स के लिए तगड़े इंतजाम तो किए ही गए हैं। इनसे भी ज्यादा इंतजाम उनकी गर्लफ्रैंड्स के लिए किए गए हैं। रेस वीकेंड के दौरान जेपी ग्रींस में रुकीं इन ड्राइवर्स की प्रेमिकाओं को एनसीआर के नजदीक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के लिए उड़न खटोले की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) 2012 में शिरकत करने वाले उच्चाधिकारियों, एफओएम, एफआईए और एफ-1 टीमों के लिए जेपी ग्रींस एंड स्पा रिसॉर्ट में ठहरने की आलीशान व्यवस्थाएं की गई हैं। जेपी ग्रींस के एक उच्चाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एफ-1 ड्राइवर्स के साथ कुछ की गर्लफ्रैंड्स भी ठहरी हुई हैं। जबकि कुछ ड्राइवर्स अपने रिश्तेदारों को लेकर आए हैं।

रेस वीकेंड के दौरान इन ड्राइवर्स का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है। लेकिन इनकी गर्लफ्रैंड्स और रिश्तेदारों के पास भरपूर वक्त होता है। इनमें से कुछ की गर्लफ्रैंड्स और रिश्तेदारों ने रेस वीकेंड पर आसपास के पर्यटन स्थल घूमने की इच्छा जताई है, जिसके लिए जेपी ग्रींस में मौजूद हैलीकॉप्टर का सहारा लिया जाएगा। सबसे ज्यादा डिमांड आगरा के ताम महल को देखने की है। जबकि कुछ जयपुर, जोधपुर घूमना चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं तीन ने मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए कहा है। बृहस्पतिवार को भी चार लोगों को आगरा ले जाया गया। 28 अक्तूबर तक तकरीबन सभी ने अपना शेड्यूल फिक्स कर दिया है। सभी ने कम वक्त का हवाला देते हुए हेलीकॉप्टर को ही तवज्जो दी है। हालांकि जेपी ग्रींस में किस ड्राइवर की कौन सी गर्लफ्रैंड ठहरी हुई है और वो कहां जाना चाहती है की जानकारी देने से उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


फॉर्मूला ड्राइवर-------------------------गर्लफ्रैंड
सेबेस्टियन वेट्टेल---------------------हैन्ना प्रैटर
लुईस हैमिल्टन------------------------निकोल शेरजिंगर
जेंसन बटन---------------------------जेसिका मिचिबाटा
पैस्टर मैल्डोनैंडो-----------------------गैब्रीएला टार्कैनी
निको रोजबर्ग-------------------------विवियन सिबोल्ड
फर्नाडों अलोंसो------------------------कपुस्तिना
फेलिप मासा--------------------------राफेला बैस्सी
माइकल शूमाकर----------------------कोरिन्ना (बीवी)
पॉल डी रेस्टा-------------------------लौरा जॉर्डन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें