फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को 'महामुकाबले' के लिए ईडन में चल रही खास तैयारी

Thu, 17 Mar 2016 12:37 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ पहले मैच में भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बावजूद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) प्रमुख सौरव गांगुली कोलकाता के ईडन गार्डेन में शनिवार को पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


नागपुर मैच के बाद सौरव ईडन की पिच पर खास ध्यान दे रहे हैं, ताकि वह खलनायक नहीं साबित हो। मैच से पहले दोनों देशों के साथ सात महान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बीच बॉलीवुड  शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ईडन में आने और जन-गण-मन....गाने पर सहमति दे दी है।

सौरव का मानना है कि नागपुर के नतीजे के बावजूद भारतीय टीम को यहां पाकिस्तान से जीतने में कोई खास दिक्कत नहीं होगी। वह मैच की तैयारियों में निजी तौर पर दिलचस्पी ले रहे हैं। सौरव ने गायिका लता मंगेशकर और बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान को भी ईडन में मौजूद रहने का न्योता दिया था, लेकिन लता ने अपनी शारीरिक अस्वस्थता और शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से आने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


सीएबी सूत्रों के मुताबिक मैच से पहले शाम सवा छह बजे ईडन में सुनील गावस्कर, इमरान खान, वसीम अकरम, वकार युनूस, इंजमाम-उल-हक, सचिन व सहवाग का अभिनंदन किया जाएगा। सौरव तो 11 खिलाड़ियों को सम्मानित करना चाहते थे, लेकिन मियांदादा को वीजा मिलने की समस्या थी।

इसके अलावा कुंबले और कपिल मैच के कमेंटरी में व्यस्त हैं। राहुल द्रविड़ फाइनल के मौके पर ही आ पाएंगे। इसलिए सात लोगों से ही संतोष करना पड़ा। मैच शुरू होने से पहले पाक गायक शफाकत अमानत अली अपने देश का राष्ट्रगान गाएंगे। 
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ गाएंगे जन-गण-मन

वहीं, दूसरी ओर भारत का राष्ट्रगान अमिताभ बच्चन गाएंगे। दो पारियों के बीच में अमानत अली और शंकर महादेवन दो-दो गाने गाएंगे। सौरव के अनुरोध पर अमिताभ ने कुछ घंटों के लिए कोलकाता आने की पुष्टि कर दी है। वह फिलहाल दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शुक्रवार को एक अवार्ड समारोह में दुबई जाने के बाद वह वहीं से चार्टर्ड विमान से कोलकाता आएंगे। लेकिन अगले दिन अपनी पोती आराध्या के स्कूल में वार्षिक समारोह होने की वजह से अमिताभ रात को ही मुंबई लौट जाएंगे।

ईडन में इस दिन उद्योगपति मुकेश अंबानी भी मौजूद रहेंगे। सौरव तमाम सितारों को एक साथ ईडन की जमीं पर उतार कर शनिवार की रात को अविस्मरणीय बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उसके साथ ही अब यह चिंता भी जुड़ गई है कि कहीं ईडन की पिच नागपुर की तरह ही खलनायक न साबित हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें