फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: जश्न में डूबा देश, पीएम मोदी बोले- भारतीय खेलों के लिए खास पल

Sun, 24 Jul 2022 10:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन

सार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने के बाद बधाईयों का तांता लग चुका है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह पल खास है। 
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारतवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। नीरज की इस जीत के बाद देशवासी जश्न में डूब गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांत लग चुका है। भारतीय सेना से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और पहलवान बजरंग पूनिया तक कई दिग्गजों ने नीरज को बधाई दी है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा "हमारे सबसे खास एथलीट में से एक के द्वारा शानदार उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह पल खास है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए नीरज को शुभकामनाएं।"
विज्ञापन


खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया "नीरज चोपड़ा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। विश्व चैंपियनशिप 2022 में 88.13 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता है। वो पहली भारतीय पुरुष और कुल मिलाकर विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। अब नीरज हर वैश्विक इवेंट में पदक जीत चुके हैं।"



भारतीय सेना की तरफ से लिखा गया "नीरज चोपड़ा ने एक बार पिर भारतीय सेना और देश को गर्वान्वित किया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओरगांव 2022 में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर भारतीय सेना सुबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है।"



देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा "सुबेदार नीरज के शानदार प्रदर्शन से भारत खुश है। यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर उनको बधाई। उनकी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने शानदार नतीजे दिए हैं। हमें उन पर गर्व है।"




वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा "भाई नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहें। भगवान से यही प्रार्थना है।"


विज्ञापन

केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू ने भी रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। रिजीजू ने लिखा "नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर फिर इतिहास रच दिया है। वो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष और दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने साल 2003 में कांस्य पदक जीता था। शुभकमनाएं नीरज चोपड़ा।"


देश की एथलेटिक्स फेडरेशन ने ट्वीट किया "भारत के लिए यह ऐतिहासिक विश्व चैंपियनशिप मेडल है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। भारत को बधाई।"



भारतीय खेल प्राधिकरण ने नीरज को शुभकामनां देते हुए लिखा "नीरज ने फिर इतिहास रच दिया है। वो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं। नीरज ने जैवलिन थ्रो में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक जीता है। शानदार"



विदेशी मामलों के मंत्री एस जयशंकर ने भी नीरज को शुभकामनाएं देते हुए लिखा "विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं। एक शानदार उपलब्धि, जो भारतीय खेलों को आगे ले जाएगी।"



भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने लिखा "बधाई हो भाई नीरज चोपड़ा। आप करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।"

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें