फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashu Singh: छह सुपर टैकल और दो हाई फाइव, जानें कौन हैं यूपी योद्धाज के नए सितारे आशु सिंह

Wed, 28 Dec 2022 08:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलिमिनेटर में बाहर होने से पहले यूपी की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें टीम के डिफेंडर आशु सिंह का अहम योगदान था। आशु ने 23 मैच में अब तक 49 प्वाइंट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
आशु सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग के नौवें संस्करण में यूपी योद्धाज की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। इस टीम ने 22 में 12 मैच जीते थे। आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे थे। दूसरे एलिमिनेटर में भी यूपी और तमिल थलाइवाज का मैच बराबरी पर छूटा था। हालांकि, पांच रेड में तमिल थलाइवाज ने बेहतर प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसके साथ ही यूपी योद्धाज का सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन


एलिमिनेटर में बाहर होने से पहले यूपी की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें टीम के डिफेंडर आशु सिंह का अहम योगदान था। आशु ने 23 मैच में अब तक 49 प्वाइंट हासिल किए हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अपनी टीम के लिए 17 रेड भी की हैं। हालांकि, रेड करते हुए आशु का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन डिफेंडर के रूप में उन्होंने कमाल किया है। 

आशु ने अपने सभी 49 अंक डिफेंस करते हुए ही हासिल किए हैं। वह छह सुपर टैकल कर चुके हैं। इसके अलावा दो बार उन्होंने आई फाइव भी हासिल किए हैं। हर मैच में उनके लगभग दो टैकल सफल हुए हैं। उन्होंने अब तक 104 टैकल किए हैं और उनके 41 फीसदी टैकल सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन में आशु पहली बार खेल रहे थे। वह सातवें सीजन से इस लीग में खेल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में उन्होंने अपने खेल से कमाल किया और यूपी योद्धा को शुरुआती छह टीमों में पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान था। 

आशु का कहना है कि एक डिफेंडर के लिए स्टार बनना आसान नहीं होता है, लेकिन उन्होंने इस सीजन के लिए जमकर वर्क आउट किया और पूरी तैयारी के साथ उतरे थे। उनके खेल के हिसाब से टीम के प्लान सटीक रहे और अब आशु नए स्टार बन चुके हैं। आने वाले आशु भारत के लिए भी बड़े मैच विजेता साबित हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें