फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव खिलाड़ियों के लिए बनेगी साई विशेषज्ञों की छह सदस्यीय केंद्रीय टास्क फोर्स

Mon, 14 Sep 2020 10:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की निगरानी के लिए साई विशेषज्ञों की छह सदस्यीय केंद्रीय टास्क फोर्स गठित करेगा। यह टास्क फोर्स कोरोना का दंश झेल चुके ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों की छह माह तक निगरानी करेगी। इसमें देखा जाएगा कि यह खिलाड़ी खेल के दौरान पड़ने वाले दबाव को झेलने में सक्षम है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ी पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिए रिस्ट बैंड या अंगूठी उपकरण कराए जाएगें उपलब्ध
विशेषज्ञों ने साई को सिफारिश की है कि जैसे आईपीएल में कुछ टीमों ने क्रिकेटरों की सुरक्षा के लिए रिस्ट बैंड या अंगूठी पहना रखी है, उसी तरह इन्हें भी यह उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इनके जरिए टास्क फोर्स के सदस्य ऐप से खिलाड़ी की हर तरह की गतिविधि (ऑक्सीजन स्तर, नींद लेने की अवधि आदि) पर नजर रख सकेंगे। टास्क फोर्स को खिलाड़ी के पैरामीटरों में कमी लगेगी तो वह क्षेत्रीय सदस्य को इसकी जानकारी देकर समाधान करने को कहेंगे।

जल्द होगी घोषणा
सिर्फ केंद्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि जिस स्थान पर खिलाड़ी कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं वहां भी विशेषज्ञों की क्षेत्रीय टास्क फोर्स गठित की जाएगी। साई जल्द इसकी घोषणा करेगा। टास्क फोर्स में मेडिकल विशेषज्ञ के अलावा वैज्ञानिक, फीजियो और मनोचिकित्सक शामिल किए जाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों के दिल से जुड़े टेस्ट जैसे इकोकार्डियोग्राफी, कार्डियक अरेस्ट टेस्ट और कार्डियक एमआरआई कराए जाएंगे। फेफड़ों से जुड़े टेस्ट भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें