लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के अपने साथी ड्राइवर वाल्टेरी बोटास को पछाड़ कर टस्कन ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीत ली। रिकॉर्ड 95वीं बार पोल पॉजिशन से शुरुआत करने वाले हैमिल्टन की यह इस सत्र की छठी और कॅरिअर की 90वीं जीत है।
वह दिग्गज माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड 91 जीत की बराबरी से एक दूर हैं। रेडबुल के अलेक्स एल्बोन (तीसरे स्थान) ने कॅरिअर में पहली बार पोडियम फीनिश किया। फेरारी की यह 1000वीं फॉर्मूला वन रेस थी और उसके ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क आठवें और सबेस्टियन वीटल दसवें स्थान पर रहे। इस जीत से हैमिल्टन (190) ने ड्राइवर तालिका में बोटास (135) पर 60 अंकों की बढ़त बना ली है।