फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया कमालः साइना के बाद सिंधू- कश्यप भी क्वार्टर फाइनल में

Fri, 09 Aug 2013 01:18 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के गंवागझू शहर में खेली जा रही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ जब तीन भारतीय खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


भारत की नंबर वन शटलर साइना नेहवाल के बाद विश्व चैंपियनशिप में अंतिम आठ में पहुंचने में युवा सनसनी पीवी सिंधू और पी कश्यप भी कामयाब रहे हैं।

३8 साल की 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने दूसरी सीड और गत चैंपियन चीन की यिहान वांग को हराकर बड़े उलटफेर को अंजाम दिया।

भारतीय सनसनी सिंधु ने एक बड़ी जीत हासिल करते हुए वांग को 55 मिनट में 21-18, 23-21 से हरा दिया। सिंधू ने वांग के खिलाफ कॅरियर में दो मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की है।

सिंधू ने वांग के खिलाफ कॅरियर में दो मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की है। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में सातवीं सीड चीन की शिजियान वांग से मुकाबला होगा। सिंधु इस वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में शिजियान को हरा चुकी हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुरुषों में पी कश्यप ने हांगकांग के छठी वरीयता प्राप्त युन हू को आसान शिकस्त दी। उन्होंने युन हू को मात्र 37 मिनट में 21-13, 21-16 से लुढ़का दिया।

कश्यप ने मैच में 17 स्मैश विनर लगाए और हांगकांग के इस खिलाड़ी के खिलाफ तीन मुकाबलों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इससे पहले, महिला एकल में विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी नेहवाल ने 15वीं सीड थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रासर्तसुक को हराया था।

थाई खिलाड़ी ने अपने से कही ऊंची रैंकिंग वाली साइना को 52 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। लेकिन साइना ने पहला गेम करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए मैच 18-21, 21-16, 21-14 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


साइना चौथी बार विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं लेकिन कभी भी इस दौर से आगे नहीं बढ़ सकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें