बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत की सबसे अनुभवी महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। शीर्ष पर ओलंपिक चैंपियन चीन की ली जुईरुई बनी हुई हैं। पीवी सिंधू भी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16वें स्थान पर बनी हुई हैं।
पुरुषों में पी कश्यप भी नौवें स्थान पर बने हैं। कश्यप का भी कैरियर का यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। शीर्ष पर मलयेशिया के के ली चोंग वेई ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।
पिछले दिनों साइना ने मुंबई में कहा था कि इस साल नंबर वन बनना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा था कि दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।