नेहा त्रिपाठी ने अनुभवी स्मृति मेहरा को पीछे छोड़ते हुए 2013 के हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर टूर्नामेंट जीत लिया। नेहा की आखिरी खिताबी जीत 2011-12 के सत्र में थी। उनका महिला टूर में ओवरआल यह तीसरा खिताब है।
नेहा ने हालांकि पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेला लेकिन वह कुल 226 के स्कोर के साथ खिताब कब्जाने में कामयाब रही। नेहा ने स्मृति मेहरा (76) को तीन शॉट से और वाणी कपूर (76) को पांच शॉट से पीछे छोड़ा। नेहा ने इस जीत के साथ अपना खिताबी सूखा समाप्त कर दिया।
इससे पहले नेहा ने तीन अंडर 33 के स्कोर के साथ हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले दिन दूसरे दौर के आखिर में बढ़त हासिल की थी। रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब पर खेलते हुए नेहा ने स्मृति मेहरा पर चार शॉट की बढत बनाई थी।