फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting World Cup: अर्जुन ने शूटिंग विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक, टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता को 17-9 से हराया

Mon, 11 Jul 2022 09:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चांगवोन

सार

10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में चंडीगढ़ के रहने वाले बबूटा ने टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता अमेरिकी निशानेबाज को 17-9 से हराया।
 
विज्ञापन
अर्जुन बबूटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूटा ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लुकास कोजेनीस्की को पीछे छोड़ते हुए आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन ने फाइनल में अमेरिका के कोजनीस्की को एकतरफा 17-9 से हराया। अर्जुन ने स्पर्धा में भारत का स्वर्ण से खाता खुलवा दिया है।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के विश्व कप में अर्जुन का यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2016 में अजरबेजान के गबाला में आयोजित हुए जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ था और अभी वह चंडीगढ़ में रहते हैं।

स्वर्ण पदक के क्वालिफाइंग राउंड में किया 261.1 का स्कोर
23 वर्षीय अर्जुन स्वर्ण पदक के क्वालिफाइंग राउंड में 261.1 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे थे। वहीं कोजनीस्की 260.4 दूसरे नंबर पर और कांस्य पदक जीतने वाले इस्राइल के सर्जेई रिश्टर ने 259.9 का स्कोर किया। फाइनल राउंड में अर्जुन ने पहले सात एकल शॉट सीरीज में 10-4 की लीड बना ली। इसके बाद कोई उनका पीछा नहीं कर पाया।

हालांकि रजत पदक जीतने वाले अमेरिका के कोजनीस्की ने अंत तक हार नहीं मानी लेकिन अर्जुन का 10 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच थॉमस फारनिक की नियुक्त के बाद विश्व कप में भारत ने पहला पदक जीता है। वहीं अन्य भारतीय पार्थ मखीजा, जो रविवार को क्वालिफाइंग राउंड में पांचवें स्थान पर हे थे। फाइनल में 258.1 स्कोर के साथ चौथे नंबर पर रहे।

49 निशानेबाज ले रहे हिस्सा
कोरिया के चांगवोन 21 जुलाई तक होने वाले विश्व कप में 49 भारतीय निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप को ध्यान रखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। विश्व कप में 44 देशों के 432 निशानेबाज शामिल हैं। पिछली बार अजरबेजान के बाकू में हुए विश्व कप में भारत दो स्वर्ण और जीन रजत पदक के साथ पांचवें नंबर पर रहा था।
विज्ञापन

नंबर गेम
  • 2016 : में अजरबेजान में हुए जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं अर्जुन
  • 02 नंबर पर रहे टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता अमेरिका के कोजनीस्की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें