फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: जूनियर विश्वकप में 25 मीटर पिस्टल में तीनों पदक भारत के नाम, रिदम-मनु और नाम्या चमकीं

Mon, 16 May 2022 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिदम ने 31 हिट से पहला, मनु ने 26 हिट से दूसरा और नाम्या ने 16 हिट से तीसरा स्थान हासिल किया। शिवम डबास ने पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस में इटली के डेनिलो सोलाज्जो से 15-17 से हारने से रजत पदक से संतोष किया।
विज्ञापन
मनु भाकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप कर रविवार को पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया। रिदम सांगवान ने स्वर्ण, मनु भाकर ने रजत और नाम्या कपूर ने कांस्य पदक अपने नाम किए। क्वालिकिकेशन में भी तीनों भारतीय शीर्ष तीन स्थान पर थीं।
विज्ञापन


फिर एलिमिनेटर में नाम्या 12 हिट से शीर्ष पर और रिदम 11 हिट से दूसरे स्थान पर रहकर पदक दौड़ में पहुंची। मनु दूसरे एलिमिटेनर में 17 हिट से शीर्ष पर रहीं जबकि जर्मनी की माइकेला बोसल ने शूटऑफ से फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया। फाइनल में मनु ने शुरू में रिदम पर बढ़त बनायी हुई थी लेकिन पांचवीं सीरीज में रिदम आगे हो गईं।

रिदम ने 31 हिट से पहला, मनु ने 26 हिट से दूसरा और नाम्या ने 16 हिट से तीसरा स्थान हासिल किया। शिवम डबास ने पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस में इटली के डेनिलो सोलाज्जो से 15-17 से हारने से रजत पदक से संतोष किया। भारत के अब तक नौ स्वर्ण, 10 रजत और एक कांस्य से कुल 20 पदक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें