फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: मेहुली घोष ने विश्व चैंपियनशिप में किया कमाल, कांस्य के साथ हासिल किया पेरिस ओलंपिक का कोटा

Sun, 20 Aug 2023 12:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेहुली ने हमवतन 15 साल की तिलोत्तमा सेन (208.4) को पछाड़ा। इससे पहले रुद्रांक्ष पाटिल (10 मीटर एयर राइफल पुरुष), स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, पुरुष) और भोवनीश मेंदीरत्ता (ट्रैप पुरुष) ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
मेहुली घोष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा निशानेबाज मेहुली घोष ने विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर लिया। कोलकाता की 22 साल की मेहुली ने फाइनल में 229.8 का स्कोर किया। चीन की जियायू हैन (251.4) और झिलिन वैंग(250.2) ने पहले दो स्थान हासिल किए। 
विज्ञापन

मेहुली ने हमवतन 15 साल की तिलोत्तमा सेन (208.4) को पछाड़ा। इससे पहले रुद्रांक्ष पाटिल (10 मीटर एयर राइफल पुरुष), स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, पुरुष) और भोवनीश मेंदीरत्ता (ट्रैप पुरुष) ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें