फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्वकप तक शास्त्री बने रहेंगे टीम डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सलाहकार समिति की सिफारिशों के बाद रवि शास्त्री अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप तक टीम इंडिया के टीम डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को अगस्त 2014 में टीम डायरेक्टर बनाया गया था। उसके बाद उनके कार्यकाल में सात महीने की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


टी-20 विश्वकप भारत की मेजबानी में अगले साल 11 मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा। भारतीय टीम का इस साल वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचना और श्रीलंका में भारतीय टीम का 22 साल टेस्ट सीरीज जीतना टीम डायरेक्टर शास्त्री की दो उपलब्धियों में शामिल है।

बीसीसीआई की सलाहकार समिति में शामिल सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन को सराहा और शास्त्री के कार्यकाल को बढ़ाने की पैरवी की।
विज्ञापन


शास्त्री के साथ अन्य सहायक प्रशिक्षकों संजय बांगड़ (बल्लेबाजी कोच), भरत अरुण (गेंदबाजी सलाहकार) और आर श्रीधर (फील्डिंग कोच) का कार्यकाल भी समान अवधि तक बढ़ा दिया गया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर ने कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन को सराहा और निर्णय पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।
विज्ञापन

बीसीसीआई को नहीं मिल रहा अच्छा कोच!

यह भी अटकलें चल रही हैं कि अच्छे कोच की अनुपलब्धता के चलते भी शास्त्री के कार्यकाल को बढ़ाया गया है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने श्रीलंका में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले नए कोच का चयन हो जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की सफलता ने भी शास्त्री का पलड़ा भारी कर दिया।

नए संभावित कोच का नाम सुझाने के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया गया था लेकिन गठन के बाद समिति की सिर्फ एक बैठक कोलकाता में हुई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें