बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर एन श्रीनिवासन मामले में स्पष्टीकरण करने की गुहार की है। वास्तव में बीसीसीआई इस बात को लेकर पसोपेश में है कि क्या श्रीनिवासन उसकी बैठक में शामिल हो सकते हैं या नहीं?
श्रीनिवासन ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी ने चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी हिस्सेदारी हटा ली है। बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में याचिका दाखिल की है। संभवत: अगले हफ्ते इस याचिका पर सुनवाई होगी।
मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य को लेकर 28 अगस्त को होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक बीसीसीआई को टालनी पड़ी थी।