भारतीय गोल्फर शर्मिला निकोलट यहां लाला ऐचा टूर स्कूल टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में तीन अंडर 69 के कार्ड से संयुक्त आठवें स्थान पर हैं, जिससे वह लेडीज यूरोपियन टूर कार्ड हासिल करने की दौड़ में बनी हुई हैं। शर्मिला टूर्नामेंट में नौ अंडर के स्कोर से शीर्ष पर चल रही 17 वर्षीय थाईलैंड की अमेच्योर गोल्फर अरिया जुतानुर्गण (69) से पांच शाट पीछे हैं। भारत की अन्य खिलाड़ी स्मृति मेहरा ने 74, 72 के बाद 73 का कार्ड बनाया, जिससे वह तीन ओवर से संयुक्त 91वें स्थान पर हैं।