फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को हरा भारत फिर बना कबड्डी का सरताज

Sat, 15 Dec 2012 11:48 PM IST
लुधियाना/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे वर्ल्ड कप कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को भारी अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक बना ली। गुरु नानक स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए फाइनल में भारत ने मेहमान टीम को  58-21 से रौंद दिया। विजेता टीम भारत को दो करोड़ रुपये, उपविजेता टीम को एक करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान को दूसरी बार भारत से हार का सामना करना पड़ा। पहले वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को खिताब से दूर किया था। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में हुए एशिया कप की हार का बदला भी ले लिया। वहीं पिछले दो वर्ल्ड कप के दौरान हार की गलतियों से ली गई सीख के बाद भी पाकिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों की कैंची तोड़ नहीं पाई।

भारतीय महिलाओं ने दूसरी बार जीता खिताब
गुरु नानक स्टेडियम के ग्राउंड में शनिवार को विश्व कप कबड्डी के महिला वर्ग के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 72-12 से हरा कर दूसरी बार चैंपियन का खिताब हासिल किया। भारत ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज करवा कर स्टेडियम में दूसरी बार इतिहास रचा।
विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मुकाबले में सबसे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने जान पहचान की। मैच की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों ने की। प्रियंका ने पहला प्वाइंट लेकर भारतीय टीम को लीड दिलाई। हाफ तक भारतीय खिलाड़ियों ने 42 प्वाइंट लेकर लीड बनाई। वहीं मलेशिया की टीम 6 अंकों पर ही सिमटी रही। फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने 72 अंक हासिल किए तो मलेशिया को 12 अंकों पर संतोष करना पड़ा। मलेशिया की टीम मुकाबले में पहली बार हिस्सा ले रही थी। डेनमार्क की टीम तीसरे स्थान की विजेता बनी।

मलेशिया खिलाड़ी ने मारा थप्पड़
मलेशिया की रेखा ने भारतीय खिलाड़ी प्रियंका को कैंची लगाकर पकड़ा तो प्रियंका ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इस पर मलेशिया की खिलाड़ी के प्रियंका को थप्पड़ मार दिया। वहीं आयोजकों ने कुछ देर के लिए मैच को रोक कर रिप्ले देखा और एक प्वाइंट मलेशिया को दिया। आयोजकों के मुताबिक मलेशिया की खिलाड़ी रेखा ने भारतीय खिलाड़ी को शाबाश दी थी।

बिना तिरंगे के दाखिल हुई भारतीय टीम गुरु नानक स्टेडियम के मैदान में खेले गए महिला वर्ग में भारत और मलेशिया की टीम पूरे जोर शोर के साथ दाखिल हुई। पीली और काली ड्रेस से सजी मलेशिया टीम पूरे सत्कार के साथ अपने झंडे को लेकर मैदान में आई तो वहीं भारतीय टीम बिना तिरंगे के ही मैदान में पहुंच गई। आयोजकों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तिरंगा लहरा कर टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें