फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद आफरीदी को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, खाने को नहीं थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान शाहिद आफरीदी के साथ सोमवार को अजीब वाकया हुआ। घटना न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट के एक रेस्टोरेंट की है।
विज्ञापन


शाहिद आफरीदी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे लेकिन जब बात भुगतान पर आई तो उनके पास देने के लिए पैसे नहीं थे। काफी शर्मिंदगी झेलने के बाद आफरीदी के एक फैन वकास नवीद को पैसे देने पड़े।

इस मामले का शाहिद आफरीदी ने खुद खुलासा किया है। उनके साथ उस वक्त पाक टीम मेंम्बर शहजाद भी मौजूद थे।

पूरा वाकया, शाहिद की जुबानी

आगामी 15 जनवरी से पाक क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। सोमवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर एक रेस्टोरेंट में शाहिद और शहजाद ने खाना खाया।

लेकिन बात जब बिल पर आई तो शाहिद के पास वहां देने को स्‍थानीय मुद्रा (न्यूजीलैंड करेंसी) नहीं थी। शाहिद ने बाद में पाक मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने पास मौजूद यूएस डॉलर को न्यूजीलैंड करेंसी में बदलवाना भूल गए। जिस कारण पूरा झमेला हुआ।

काफी देर तक जब रेंस्टोरेंट में पैसों को लेकर मामला ज्यों का त्यों बना रहा तो वहां रेस्टोंरेंट में ही आफरीदी के फैन वकास नवीद भी पूरा मामला देख रहे थे। बात बिगड़ती देख उन्होंने आगे आकर बिल का भुगतान किया।
विज्ञापन

पूरे वाकये में आफरीदी को एक बात का दुख

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट में स्थित रेस्टोरेंट में हुए बवाल के बाद शाहिद आफरीदी ने मीडिया से कहा कि पूरे घटनाक्रम में एक बात का उन्हें दुख है।

जब वह रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर कर्मचारी से बात कर रहे थे तो उस वक्त एक व्यक्ति ने पूरा मामला अपने कैमरे से शूट कर लिया। जो निंदनीय है।

हालांकि पैसे देने वाले फैन वकास को उन्होंने पाक टीम का सबसे बड़ा फेन भी कहा। शाहिद ने कहा कि वकास ने सही वक्त पर आकर मदद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें