फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Asian Boxing: अंडर-19 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, सात पदक पक्के

Tue, 05 Aug 2025 09:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने पदक पक्के कर लिए हैं। भारत अंडर 22 वर्ग में एक दर्जन से अधिक पदक पक्के कर चुका है।
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने पदक पक्के कर लिए हैं। अंडर 19 वर्ग में यशिका (51 किलो), निशा (54 किलो), मुस्कान ( 57 किलो), विनी (60 किलो) , निशा (65 किलो) , आकांक्षा (70 किलो) और आरती कुमारी (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 
विज्ञापन


भारत अंडर 22 वर्ग में एक दर्जन से अधिक पदक पक्के कर चुका है। यशिका ने उजबेकिस्तान की मुख्तसर अलीवा को 3-2 से हराया, जबकि निशा ने 54 किलोवर्ग में किर्गीस्तान की मिलाना शिखशाबेकोवा को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर मात दी। मुस्कान ने उजबेकिस्तान की रूबिया रवशानोवा को सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में हराया। विनी ने किर्गीस्तान की अदेलिया किजी को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने पर मात दी।

निशा ने 65 किलोवर्ग में चीनी ताइपे की यू एन लि को तीन राउंड के बाद सर्वसम्मति से लिए गए फैसले पर हराया। आकांक्षा ने मंगोलिया की एनखगेरेल गेरेलमंख को पहले ही दौर में आरएससी पर हराया। आरती ने कजाखस्तान की जरीना टी को 4-1 से मात दी। सुमन कुमारी को 48 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान की मफ्तुना मुसुरमोनोवा ने 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें