फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पुनिया ने दिलाया एक और रजत

Sat, 02 Aug 2014 09:04 AM IST
एजेंसी/ग्लासगो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सीमा अंतिल पुनिया ने अपने पांचवे प्रयास में 61.61 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर ग्लासगो कॉमनवेल्थ्ा गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीत लिया।
विज्ञापन


भारत का इन खेलों में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक और ओवरआल 49वां पदक है। पुरुष डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक जीता था।

हरियाणा की सीमा ने चार वर्ष पहले दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 58.46 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था लेकिन इस बार उन्होंने 61.61 मीटर दूरी नापकर रजत अपने नाम कर लिया। बृहस्पतिवार को हुए क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में सीमा ने 58.44 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रही थीं।

लेकिन फाइनल में सीमा ने अपने पहले प्रयास में 53.64 मीटर थ्रो किया था जबकि दूसरे प्रयास में 58.57 मीटर मीटर फेंका था। सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.62 मीटर थ्रो किया था जबकि चौथा और छठवां प्रयास उनका फाउल रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में स्वर्ण पदक जीतने वाली कृष्णा पूनिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 57.84 मीटर की थ्रो के साथ पांचवे स्थान पर रहीं। कृष्णा ने दिल्ली में 61.51 मीटर की थ्रो फेंकी थी जबकि उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ 64.76 मीटर थ्रो है।

ऑस्ट्रेलिया की डेनी सैम्युअल्स ने 64.88 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि इंग्लैंड की जेड लैली को 60.48 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

पदक के करीब कश्यप और सिंधू

भारतीय मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा को 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, महिलाओं में लैशराम सरिता देवी और पुरुषों में एल देवेंद्रो ने कॉमनवेल्‍थ गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक पक्का कर लिया।

लैशराम सरिता देवी ने महिलाओं की लाइट 57-60 किलो भार वर्ग में मोजांबिक की मारिया माचोंगुआ को हराकर रजत पदक पक्का किया। तो पुरुषों के लाइट फ्लाई वेट 49 किलो भार वर्ग में लैशराम देवेंद्रो ने वेल्स के एश्ले विलियम्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

पिंकी को सेमीफाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मिचेला वाल्श के हाथों शिकस्त मिली। पिंकी ने मैरीकॉम को हराकर टीम में जगह बनाई थी।

एल सरिता देवी और देवेंद्रों के रजत पक्के

साइना नेहवाल की अनुपस्थिति में पी कश्यप और पीवी सिंधू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय तिरंगा बुलंद रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक की उम्मीदें बरकरार रखी। कश्यप ने पुरुष सिंगल्स में जबकि सिंधू ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

गत कांस्य पदक विजेता कश्यप ने मलयेशिया के डेरेन लियू को महज 35 मिनट में 21-13, 21-14 से धो दिया तो विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने न्यूजीलैंड की एना रैनकिन का और भी बुरा हाल करते हुए उन्हें मात्र 22 मिनट में 21-10, 21-9 से धूल चटा दिया।

सिंधू का अब सेमीफाइनल में कनाडा की मिचेल ली से मुकाबला होगा जबकि कश्यप इंग्लैंड के राजीव ऑसेफ से भिड़ेंगे। हालांकि सिंधू और कश्यप दोनों ही मिक्सड टीम इवेंट के दौरान ली और ऑसेफ से हार चुके हैं जिसका बदला वह जरूर शनिवार को लेना चाहेंगे।

अन्य भारतीयों में पी सी तुलसी महिला एकल के और आर एम वी गुरुसाईदत्त तथा के श्रीकांत पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें