सात बार के फार्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर सत्र की समाप्ति के बाद दूसरी बार इस खेल से संन्यास ले लेंगे। शूमाकर ने जापानी ग्रांप्री से पहले कहा कि वह सत्र की समाप्ति के बाद एफ-वन से फिर संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने फैसला कर लिया है कि इस साल के अंत तक मैं संन्यास ले लूंगा।’
उनकी मर्सिडीज टीम ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि 2013 के सत्र की शुरुआत में शूमाकर की जगह ब्रिटेन के लुईस हेमिल्टन लेंगे। मर्सिडीज के इस फैसले के बाद 43 वर्षीय शूमाकर के पास कोई टीम नहीं रह जाएगी। शूमाकर ने किसी और टीम को ढूंढने की बजाए संन्यास लेने का ही फैसला कर डाला है।