फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saweety Boora Gold: लड़खड़ाईं, जमीन पर गिरीं पर नहीं हारी हिम्मत, पढ़ें कैसे विश्व चैंपियन बनीं स्वीटी बूरा

Sat, 25 Mar 2023 09:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वीटी बूरा इस मैच के दौरान कई बार नीचे गिरीं। उनका संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर रही थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कोने में फंसने के बाद विपक्षी मुक्केबाज से बचते हुए उन्होंने मुक्के बरसाए और मैच जीत लिया। 
 
विज्ञापन
Saweety Boora - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। स्वीटी से पहले नीतू घणघस ने 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद स्वीटी ने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में देश को सोना दिलाया है। हालांकि, स्वीटी के लिए विश्व चैंपियन बनना आसान नहीं था। पढ़िए फाइनल मुकाबले में उन्होंने कैसे जीत हासिल की। 
विज्ञापन


 

स्वीटी का मुकाबला चीन की लिना वोंग के साथ था। लिना दुनिया की नामी मुक्केबाज हैं और उनके अनुभव से पार पाना स्वीटी के लिए आसान नहीं था। मुकाबला शुरु हुआ और स्वीटी ने पहले राउंड से आक्रामक खेल दिखाया। पहले राउंड के बाद 3-2 से आगे थीं। दूसरे राउंड में चीनी मुक्केबाज ने उन्हें काफी परेशान किया और स्वीटी जमीन पर भी गिरीं। हालांकि, दूसरे राउंड के बाद भी वह 3-2 से आगे रहीं, लेकिन उनकी बढ़त कम हो चुकी थी। 

तीसरे राउंड में दोनों पहलवानों के बीच कांट की टक्कर हुई। इस बीच चीनी मुक्केबाज ने स्वीटी को किनारे में ले जाकर भी फंसाया। हालांकि, स्वीटी चतुराई के साथ चीनी मुक्केबाज की पहुंच से दूर रहते हुए किनारे से बाहर आईं और फिर चीनी खिलाड़ी पर मुक्कों की बरसात कर दी। तीसरे राउंड के बाद फैसला रिव्यू के लिए गया। यहां पर भी स्वीटी के पक्ष में नतीजा आया और भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया। अब नीतू और स्वीटी के बाद निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। ये दोनों मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


स्वीटी की बड़ी उपलब्धियां
  • यूथ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कंपीटिशन 2011 में गोल्ड मेडल।
  • नवंबर 2014 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल।
  • अगस्त 2015 एबीएसी एशियन कॉन्फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
  • जून-जुलाई 2015 इंडिया-आस्ट्रेलिया प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
  • फरवरी 2018 में प्रथम ओपन इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
  • 13 जून 2018 में रूस के कॉस्पिक में हुए उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।
  • 2021 में एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • 2023 में महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें