फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saweety Boora Story: शादी के 10 दिन बाद शुरू किया अभ्यास, पति दीपक ने दिया साथ तो विश्व चैंपियन बन गईं स्वीटी

Sat, 25 Mar 2023 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वीटी बूरा की कहानी देश की की महिलाओं के लिए प्रेरणा देने वाली है। स्वीटी ने शादी के 10 दिन बाद ही अभ्यास शुरू कर दिया था और अब देश के लिए महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लेकर आई हैं। 
 
विज्ञापन
स्वीटी बूरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 81 किग्रा भारवर्ग में स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीता है। वह इस प्रतियोगिता में देश के लिए दूसरा स्वर्ण पदक लेकर आई हैं। उन्होंने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में चीनी मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। उनके इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पति दीपक हुड्डा का भी बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन




शादी के 10 दिन बाद ही शुरू कर दी थी प्रैक्टिस
स्वीटी की शादी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा से हुई है। एक खिलाड़ी होने के नाते दीपक ट्रेनिंग की अहमियत बखूबी समझते हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वीटी को कभी प्रैक्टिस करने से नहीं रोका। जरूरत पड़ने पर हमेशा सपोर्ट किया और अब स्वीटी ने देश का नाम रोशन किया है। स्वीटी ने दीपक के साथ शादी की थी और शादी के 10 दिन बाद ही वह पैक्टिस में जुट गई थीं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। 

शादी के बाद उन्हें घर का काम भी देखना पड़ता था और उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रैक्टिस करती रहीं। उन्होंने घर की छत और सड़क पर अभ्यास जारी रखा और पटियाला में इंडिया कैंप में भी ट्रेनिंग की। इसका फायदा उन्हें मिला और अब उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। 
विज्ञापन


स्वीटी के पति भी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। दीपक ने भी मुश्किलों के बीच कबड्डी में अपना करियर बनाया है। ऐसे में वह हर कदम में स्वीटी के साथ रहते हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

स्वीटी की बड़ी उपलब्धियां
  • यूथ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कंपीटिशन 2011 में गोल्ड मेडल।
  • नवंबर 2014 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल।
  • अगस्त 2015 एबीएसी एशियन कॉन्फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
  • जून-जुलाई 2015 इंडिया-आस्ट्रेलिया प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
  • 2016 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप कजाकिस्तान में क्वार्टर फाइनलिस्ट रहीं।
  • फरवरी 2018 में प्रथम ओपन इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
  • फरवरी 2018 में 69वें सतरंजा कप में ब्रॉन्ज मेडल।
  • 13 जून 2018 में रूस के कॉस्पिक में हुए उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल।
  • 2021 में एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • 2023 में महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रीय स्तर पर भी करीब 10 गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें