फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Macau Open: मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक-चिराग, मलयेशियाई जोड़ी को हराया

Tue, 29 Jul 2025 07:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को मलयेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।
विज्ञापन


अनमोल और तस्नीम भी जीतीं
महिला एकल में अनमोल खरब और तस्नीम मीर अपने-अपने क्वालिफिकेशन मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं। अनमोल ने अजरबैजान की कीशा फातिमा अज़ाहरा को 21-11, 21-13 से, जबकि तस्नीम ने थाईलैंड की टिडाप्रोन क्लेबीसुन को 21-14, 13-21, 21-17 से हराया। तस्नीम का मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से, जबकि अनमोल का थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा।

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बाहर हुईं
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी चीनी ताइपे की लिन जियाओ मिन और पेंग यू वेई की जोड़ी से एक घंटे में 21-16, 20-22, 15-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गई। पुरुष युगल में डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद ने हांगकांग के लॉ चेउक हिम और येउंग शिंग चोई को 21-18, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया जहां उनका सामना हमवतन पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के से होगा। थांड्रांगिनी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंगबाम की मिश्रित युगल जोड़ी भी मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई है। उनका मुकाबला अब थाईलैंड की फुवानत होरबानलुएकिट और फुंगफा कोरपथाम्माकिट से होगा।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग को मिले चार अंक
इससे पहले सात्विक और चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बना ली थी। मलयेशियाई जोड़ी ने अंतर को 10-9 कर दिया था, लेकिन भारतीय जोड़ी ने फिर से खेल पर अपना नियंत्रण बनाया और पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में मलयेशियाई जोड़ी ने 13-14 तक दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 17-13 से बढ़त बना ली और फिर लगातार चार अंक हासिल करके मैच अपने नाम कर लिया। इस बीच मेइराबा लुवांग मैसनाम मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे और क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में चीन के झू झुआन चेन से 15-21, 21-17, 13-21 से हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें