फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना की आसान जीत, ज्वाला की जोड़ी हारी

Thu, 24 Oct 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंच सुपर सीरीज बैडमिंटन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
विज्ञापन


पेरिस में चल रहे टूर्नामेंट के महिला एकल में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने जबकि पुरुष एकल में अजय जयराम ने शानदार आगाज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

लेकिन ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, पी कश्यप और आरएमवी गुरूसाईदत्त की चुनौती पहले ही दौर में टूट गई।

चौथी सीड साइना ने पहला सेट गंवाने के बाद कड़ा संघर्ष करते हुए डेनमार्क की निचोन जिंदापोन को 12-21, 21-16, 21-13 से हराया।

वहीं दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने अपने से ऊंची वरीयता वाली छठवीं सीड कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को 21-8, 21-12 से करारी शिकस्त दी। उनकी कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ दो मैचों में यह दूसरी जीत है।
विज्ञापन


महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को पहले ही दौर में इंडोनेशिया की इमावान गेबी रिस्तियानी और नूरेयाद तियारा रोसालिया ने 21-18, 13-21, 21-17 से हरा दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुरुष एकल में अजय ने पहले दौर में जापान के काजुमासा साकेई को 21-16, 21-11 से मात दी। दूसरे दौर में उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई से होगा।

ली चोंग वेई ने कश्यप को 22-20, 21-12 से हराया। एक अन्य मैच में गुरूसाईदत्त को चीन के चेन यूकेन ने 21-9, 21-14 से करारी शिकस्त दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें