फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना और सुशील के साथ कोहली को भी मिलेगा सम्मान

Tue, 01 Oct 2013 02:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की चौथे नंबर की भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड इंडिया के स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर 2013 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को गेमचेंजर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड इंडिया के साल 2013 के लिए खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कार मंगलवार को गुड़गांव में एक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।

क्रिकेटर विराट कोहली को एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा जबकि अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद को यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम को टीम ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा।

गोपीचंद बने सर्वश्रेष्ठ कोच
भारतीय क्रिकेट में अभूतपूर्व योगदान देने वाले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद को साल के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार दिया जाएगा।

एडिटर्स अवॉर्ड्स फार एक्सीलेंस पुरस्कार ओलंपिक पदक विजेताओं को दिया जाएगा। सरप्राइज पैकेज ऑफ द ईयर के लिए रोइंग के स्वर्ण सिंह विर्क और पैदल चाल एथलीट केटी इरफान को चुना गया है।

पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले एचएन गिरिशा को स्पोर्टिंग मूमेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स किड ऑफ द ईयर के लिए फुटबालर उत्तम राय को चुना गया है। खेलों में अभूतपूर्व योगदान के लिए टाटा को, वर्ष के घरेलू, प्रदर्शन के लिए सेना को और वर्ष के प्रशासक के लिए सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को चुना गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें