फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क ओपन में जोरदार वापसी को तैयार साइना

Tue, 16 Oct 2012 12:31 AM IST
ओडेन्से/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल दो महीने से भी अधिक समय का आराम लेने के बाद मंगलवार से शुरू होने वाली डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


लंदन खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के बाद साइना ने आराम करने का फैसला किया था। इस वजह से वह चाइना मास्टर्स, जापान ओपन और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाई थी। दुनिया में चौथे नंबर की खिलाड़ी अब डेनमार्क और फ्रांस में दो टूर्नामेंट खेलेगी। साइना को डेनमार्क ओपन में तीसरी वरीयता दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें