फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल को फ्रेंच ओपन में टॉप सीड

Tue, 23 Oct 2012 10:57 PM IST
पेरिस/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाली साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को जब अपने अभियान की शुरुआत करेंगी तो उनका लक्ष्य साल का पांचवां खिताब जीतना होगा।
विज्ञापन


विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है जिसमें चीन की तीनों शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा नही ले रही हैं। साइना का पहला मुकाबला चीन की ली हांग से होगा। 22 वर्षीय साइना लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद दो महीने तक ब्रेक पर रही थीं लेकिन फिर उन्होंने कोर्ट पर शानदार वापसी करते डेनमार्क ओपन का खिताब जीता।

अन्य भारतीयों में पुरुष एकल में सौरभ वर्मा और अजय जयराम अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरुष डबल्स में तरुण कोना और अरुण विष्णु तथा मिक्स्ड डबल्स में तरुण और अश्विनी पोनप्पा की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें