फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर साइना नेहवाल

Thu, 17 Jan 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। महिला वर्ग में वह 80091.74 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन

 
बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चीन की ओलंपिक चैंपियन ली जुरेई 94626.71 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, भारत की पी वी सिंधु 43116.86 अंकों के साथ 17 वें स्थान पर हैं।

पुरुषों की रैंकिंग में पी कश्यप एक पायदान ऊपर चढे़ हैं। 51986.69 अंकों के साथ वह 10वें स्थान पर हैं। ताजा रैंकिंग में कश्यप शीर्ष 25 खिलाड़ियों में एक मात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें