लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल और उभरती महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अपनी जगह कायम रखी है।
साइना जहां दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं वहीं सिंधू ने भी 13वां स्थान बरकरार रखा है। पुरुष वर्ग में पी कश्यप भी 11वें स्थान पर बने हुए हैं।
अन्य भारतीयों में आरएमवी गुरुसाईदत्त एक स्थान बढ़कर 27वें जबकि के श्रीकांत पांच स्थानों की छलांग के साथ 47वें स्थान पर आ गए हैं।
हालांकि अजय जयराम तीन स्थान खिसककर 30वें जबकि सौरभ वर्मा 36वें और आनंद पवार 43वें स्थान पर आ गए हैं।