फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड से चूकी साइना नेहवाल, फाइनल में मिली हार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सुपरस्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल को स्पेन की कारोलिना मारिन के हाथों वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को वर्ल्ड की नम्बर दो प्लेयर साइना का सामना नंबर वन वरीयता की वाली स्पेन की मारिन से था। जकार्ता में चले इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में साइना को 16-21 और 19-21 से मात मिली।

इस रोमांचकारी मुकाबले में साइना ने कई मौकों पर मारिन को चौंकाया और बढ़त भी हासिल की। लेकिन बाजी मारिन के हाथ लगी। टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल से चूक जाने के बावजूद साइना वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पाने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जाने क्या कहा साइना ने

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडल से चूक जाने के बाद भारतीय बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल ने कहा कि उन्होंने यह कभी सोचा भी नहीं था कि वह फाइनल में प्रवेश कर जाएंगी।

फाइनल से पहले शनिवार को उनका मुकाबला इंडोनेशिया की लिंदावेनी फानेतेरी के साथ था। यह मुकाबला साइना ने 21-17 और 21-17 से जीता। जबकि शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में साइना ने चीन की यिहान वांग को 21-15, 19-21 और 21-19 से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें