फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना और रतचानोक की फाइनल में हो सकती है भिड़ंत

Thu, 21 Jan 2016 06:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और पूर्व विश्व चैंपियन इंतानोन रतचानोक के बीच थाईलैंड मास्टर्स के फाइनल में भिड़ंत हो सकती है।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग हाफ में रखा गया है। बैंकाक में 1,20,000 डॉलर के इस ग्रां प्रि गोल्ड टूर्नामेंट का आयोजन आठ से 13 फरवरी तक किया जाएगा।

दुनिया में नंबर दो की खिलाड़ी साइना को टूर्नामेंट में आसान ड्रॉ मिला है। उनका पहला मैच सिंगापुर की जियायुआन चेन से होगा और क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता की थाई खिलाड़ी बुसानन से भिड़ंत हो सकती है।

सेमीफाइनल में चीन की सून यू उनके सामने हो सकती हैं जोकि दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी हैं। चाइना ओपन में 2013 में सून यू ने साइना को हरा दिया था लेकिन ओवरऑल साइना उनसे पांच बार जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


इसी तरह स्थानीय स्टार रतचानोक को भी आसान ड्रॉ मिला है। साइना अभी बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं, वह चोट से उबर रही हैं। हाल ही में सम्पन्न हुई प्रीमियर बैडमिंटन लीग में उन्होंने अवध वॉरियर्स के लिए अपने सभी मैच नहीं खेले।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में तान्वी लाड का सामना पहले मैच में अमेरिका की रंग शेफर से होगा। पुरुष एकल में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पारूपल्ली कश्यप अपने अभियान की शुरुआत कोरिया के क्वांग ही हिओ के खिलाफ करेंगे जबकि आनंद पवार की पहली टक्कर थाईलैंड के तवन हुआनसुरिया से होगी।

सिंधू-श्रीकांत मलयेशियाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत बृहस्पतिवार को मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्रि गोल्ड के क्वार्टर- फाइनल में पहुंच गए। विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदकधारी पीवी सिंधू ने जापान की काओरी इमाबेपू को 21-13, 13-21, 21-14 से पराजित कर दिया।

इससे पहले सिंधू उन्हें विश्व चैंपियनशिप में 2012 और जापान ओपन में 2013 में हरा चुकी हैं। तीसरी वरीयता की भारतीय खिलाड़ी का सामना अब इंडोनेशिया की लिंडावेनी फैनेत्री से होगा।

पिछले साल इंडिया सुपर सीरीज और स्विस ओपन जीतने वाले दूसरी वरीयता के श्रीकांत ने 16वीं वरीयता के थाईलैंड खिलाड़ी बोनासेक पोनसाना को 21-17, 21-10 से पराजित किया।
विज्ञापन


अब श्रीकांत को पोनसाना के खिलाफ 2-1 का रिकॉर्ड हो गया है। गंटूर के श्रीकांत की टक्कर अब चीन के हुआंग यूजियांग से होगी। दसवीं वरीयता के अजय जयराम भी अंतिम आठ में पहुंच गए लेकिन इसके लिए उन्हें मलयेशिया के जुल्फादली जुल्किफिली के खिलाफ 11-21, 21-8, 22-20 से जीत दर्ज करने में कड़ा पसीना बहाना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें