दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल बतौर खिलाड़ी हमेशा देश का नाम दुनिया में ऊंचा करती रही है।
इस बार उन्होंने एक नेक काम में मदद कर भारतीय होने का फर्ज भी अदा किया।
साइना नेहवाल ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में एक लाख रुपये दिए हैं।
बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए यह राशि साइना की ओर से रविवार को दी गई।
असम में भीषण बाढ़ के कारण दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी।