फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना सेमीफाइनल में, सिंधू की चुनौती खत्म

Fri, 27 Jun 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए जापान की ऐरिको हिरोसे को एकतरफा अंदाज में 21-18, 21-9 से पीटकर ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।

साइना का अब सेमीफाइनल में टॉप सीड चीन की शिजिआन वांग से मुकाबला होगा जिन्होंने पांचवीं सीड ताइपे की जू यिंग तेई को 21-15, 21-19 से हराया।

छठी सीड साइना ने हिरोसे को 47 मिनट में पस्त कर अंतिम चार में जगह बनाई। हिरोसे ने पिछले राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी सीड कोरियाई खिलाड़ी यिओन जू बेई को पराजित किया था।
विज्ञापन


लेकिन भारतीय खिलाड़ी के सामने वह पहले गेम में कुछ संघर्ष करने के बाद दूसरे गेम में समर्पण कर गईं।

दूसरी ओर आठवीं सीड सिंधू को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने 47 मिनट में 21-17, 21-17 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बना ली।

दोनों खिलाड़ियों के बीच 2011 के बाद यह पहला मुकाबला था लेकिन सिंधू को स्पेनिश खिलाड़ी से लगातार दूसरी पराजय झेलनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें