साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन आगे बढ़ाते हुए कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन पुरुषों में पी कश्यम और पीवी सिंधू का अभियान दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सका।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को इंडोनेशियाई खिलाड़ी मिंगटियान फू को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और भारतीय खिलाड़ी ने सीधे सेटों में 21-16, 21-9 से मुकाबला जीतकर अपना विजय अभियान जारी रखा। सिर्फ 36 मिनट में मुकाबला जीतने वाली विश्व की नंबर तीन खिलाड़ी साइना का अगला मुकाबला चीन की लिन हान से होगा। लिन हान के खिलाफ सानिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ साइना ने अभी तक दो मैच जीते हैं और सभी में जीत हासिल की है।