फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क ओपन के दूसरे राउंड में साइना नेहवाल

Thu, 18 Oct 2012 01:19 AM IST
कोपेनहेगन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल ने कोरिया की यिओन जू बेई को 21-17, 21-17 से हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। ओलंपिक के दो महीने बाद कोर्ट पर उतरी तीसरी सीड साइना को कोरियाई खिलाड़ी को हराने के लिए 39 मिनट तक जूझना पड़ा।
विज्ञापन


साइना का दूसरे राउंड में जापान की मिनात्सु मितानी से मुकाबला होगा, जिन्होंने इंडोनेशिया की अर्पिला यसवंद्री को 31 मिनट में 21-15, 22-20 से हराया। हालांकि आनंद पवार क्वालीफाइंग का अपना शानदार प्रदर्शन मुख्य राउंड में कायम नहीं रख सके। वह पांचवीं सीड जापान के शो ससाकी से 21-14, 15-21, 11-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें