विश्व बैडमिंटन महासंघ सुपर सीरीज के सेमिफाइनल में भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत हार गए हैं।
धमाकेदार जीत के बाद सेमिफाइनल में पहुंची साइना का मुकाबला शनिवार को विश्व चैम्पियन ताई त्जी युंग के साथ हुआ। इस रोमांचकारी मैच में साइना 21-11, 13-21 और 9-21 से हार गई।
हालांकि पहले राउंड में साइना ने युंग से 21-11 की बढ़त कर ली थी। लेकिन आखिर के दो सैट युंग ने अपने नाम किए।
वहीं पुरुष्ा वर्ग में मुकाबला दुनिया के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी चेन लोंग के साथ था। इस चीनी खिलाड़ी ने श्रीकांत को 21-18 और 21-9 से मात दी।