साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। टॉप सीड साइना ने फ्रांस की साशिना विग्नेस वारन को 13-21, 21-15, 21-12 से हराया। इस जीत से साइना विश्व रैंकिंग में फिर दूसरे पायदान पर पहुंच गईं।
वहीं, कश्यप ने जर्मनी के दिएतेर दोम्के को 15-21, 22-20, 21-13 से हराया। साइना का अब सामना पेत्या नेदेलचेवा से होगा जबकि पांचवें वरीय कश्यप की टक्कर मलयेशिया के नौवें वरीय वेई फेंग चोंग से होगी।
अन्य मुकाबलों में एचएस प्रणय ने थाईलैंड के बूनसाक पोंसाना को हरया जबकि पीवी सिंधू ने कोरिया की जि ह्यून सुंग के बीच में ही मुकाबले से हटने की वजह से पीवी सिंधू ने दूसरे राउंड में जगह बनाई।
पुरुष डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवलकर ने थाईलैंड के बोदिन इसारा और सुदकेत पी को 12-21, 21-17, 21-15 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।