फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिकेयन एफ-1 से बाहर, सुतिल को दूसरा मौका

Fri, 01 Mar 2013 01:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मूला-1 में भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया ने सत्र 2013 के लिए अपने ड्राइवरों की सूची जारी कर दी है। सहारा फोर्स ने इस सूची में किसी भी भारतीय को मौका नहीं किया है जबकि एड्रियन सुतिल की जगह बरकरार रखी गई है।
विज्ञापन


एफ-1 रेस के पहले इंडियन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने पिछले सत्र में स्पेन की टीम हिस्पेनिया के लिए कार दौड़ाई थी। लेकिन हिस्पेनिया ने इस सत्र के रेस से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद कार्तिकेयन एफ-1 से बाहर हो गए।

फोर्स इंडिया में सुतिल को ब्रिटिश ड्राइवर पॉल डी रेस्टा का साथ मिलेगा, जबकि जुलेस बियांची टीम के रिजर्व ड्राइवर रहेंगे। सुतिल ने सत्र 2011 में फोर्स इंडिया की कार दौड़ाई थी, लेकिन उत्पीड़न के मामले में उनका नाम आने के बाद फोर्स इंडिया ने पिछले सत्र में सुतिल से नाता तोड़ते हुए निको हुल्केनबर्ग को टीम में शामिल कर लिया था। निको नए सत्र में सॉबर की कार दौड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें