फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: सचिन से लेकर विराट-निकहत तक, पढ़ें पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर क्या बोले खेल जगत के दिग्गज

Sat, 17 Sep 2022 04:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकहत जरीन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर खेल जगत के दिग्गजों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर, मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकहत जरीन ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। यहां हम बता रहे हैं किस खेल हस्ती ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या लिखा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। यह जगह उत्तरी गुजरात के मेहसाना जिले में है। 
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा "हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी मजबूती, स्वास्थय और खुशी बनी रही।"



भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने लिखा "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको स्वास्थय और खुशियां दे।"



2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली निकहत जरीन ने लिखा "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाते रहें।"





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें