प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर खेल जगत के दिग्गजों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर, मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकहत जरीन ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। यहां हम बता रहे हैं किस खेल हस्ती ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या लिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। यह जगह उत्तरी गुजरात के मेहसाना जिले में है।